ये फोटो देश की तबाही को बयां कर रही है, क्या मजदूर गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब हरियाणा में नही है? लेकिन ये नजारा सिर्फ दिल्ली में ही क्यों देखने को मिल रहा है? सीधी सी बात है ये सोची समझी साजिश नजर आ रही है। लोगो को एनाउंस कर बसे चलाने की जरूरत ही क्या थी ? अब अनगिनत मौते और लाशो के ढेर भारत मे भी लगने वाले है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार की यह हरकत पूरे देश पर बवंडर बन के टूटेगी। और हम सिर्फ अपने टेलीविजन पर ये त्रासदी को देखने के अलावा कुछ भी नही कर सकेंगे। ये जो फोटो में पलायन नजर आ रहा है, ये ही अनगिनत मौतों का कारण बनेगा, और कोई कुछ भी नही कर पाएगा, आप कितने भी अस्पताल बना लीजिए, कितनी ही रेल को जांच स्थल बना लीजिए, कितने ही स्कूल को क्वारेटाइन वार्ड बना लीजिए।
अफसोस कि भारत भी इटली जैसे नजारों में शामिल हो जाएगा।

No comments:
Post a Comment